
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती हैं। मुड़ापार, शारदा विहार और रामनगर जैसे इलाकों में ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति में व्यवधान आम बात है, जिससे निवासी परेशान रहते हैं।
हेल्पलाइन नंबरपर फोन नहीं उठाया जाता: शिकायत
निवासियों ने शिकायत की है कि बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर और कार्यालय के नंबर पर अक्सर फोन नहीं उठाया जाता या कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिसके आसपास आवासीय कॉलोनियां, बस्तियां और दुकानें हैं। यदि आग विकराल रूप ले लेती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रांसफार्मर में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनके कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है।