दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 30-35 साल के युवक ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर रेप किया है।

आरोपी बच्ची को उस वक्त उठा ले गया जब वह स्कूल से लौटने के बाद दुकान पर चॉकलेट खरीदने गई थी। केजी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या करने की नियत से उसके मुंह को पिलो कवर से बांधकर घर के पीछे खंडहर के करीब कुएं के पास फेंक दिया।

चॉकलेट खरीदने निकली थी बच्ची

बच्ची शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद वह पास की ही एक दुकान पर चॉकलेट खरीदने के लिए गई थी। आरोपी धनेश्वर साहू भी वहीं मौजूद था। वह बच्ची को पहले से जानता था क्योंकि दोनों का घर आसपास ही है।

आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। धीरे-धीरे पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया।

बोरे में हिलती दिखी मासूम, मुंह पर बंधा था कपड़ा

दोपहर करीब 2 बजे गांव के दो युवकों की नजर कुएं के पास पड़े एक बोरे पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बोरा थोड़ा हिल रहा है। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बोरे के अंदर वही 5 साल की बच्ची बंद थी। मासूम का मुंह तकिया कवर से बेरहमी से बांधा गया था ताकि वह चिल्ला न सके।

उसे खोज निकालने वाले युवक ने बताया कि जब बच्ची को बाहर निकाला गया, तो वह पसीने से तरबतर थी और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। वह इतनी डरी हुई थी कि कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी।

Exit mobile version