बलरामपुर रामानुजगंज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर रामानुजगंज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया।

यह विरोध प्रदर्शन खड़गे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रति दिए गए अमर्यादित बयान के विरोध में किया गया। यह कार्यक्रम रामानुजगंज मंडल के आरागाही में आयोजित हुआ।

खड़गे का पुतला दहन किया गया

यह जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देशानुसार और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे के आह्वान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने इसकी अध्यक्षता की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता, आकाश तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, दीपक गिरी, सोमारू मरावी, ईश्वर मल्लिक, आशीष चौबे, श्याम यादव, रविंद्र बड़ाल सहित भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।