छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसमें महिला के प्रेमी द्वारा उसकी बेटी के साथ गलत नियत से बैड टच करने की कोशिश किया। जिसका विरोध करने पर पीड़िता की मां ने उसके साथ मारपीट किया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना महिला थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना में सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिता का निधन होने के बाद वह अपनी मां के साथ रहती है।
जहां उसके घर में सारंगढ़ जिला का रहने वाला राधेश्याम साहू का आना-जाना था और उसका प्रेम संबंध युवती की मां के साथ चल रहा है।
नवंबर 2025 में राधेश्याम साहू के द्वारा घर में अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिसके संबंध में वह अपनी मां को बतायी, तो वह टालमटोल कर दी।
इसके बाद 2 दिसबंर को युवती घर में अकेली थी, तब राधेश्याम साहू उसके कमरे में आया और गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा।
तब भी युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी, लेकिन उल्टा उसकी मां उसे ही डांटने लगी। इसके बाद लगाातर राधेश्याम साहू उसे घर में अकेली पाकर छेड़छाड़ करता।
तब 26 दिसबंर को युवती ने अपनी मां को राधेश्याम साहू के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो उसने उसे घर से निकाल दिया।
मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी ऐसे में युवती अपने परिचित के घर जाकर रहने लगी, लेकिन 27 फरवरी को युवती जब वापस अपने घर रहने के लिए गई, तो उसकी मां ने उसे राधेश्याम साहू आएगा और कुछ भी करे तो किसी को नहीं बताने की बात कहने लगी। इससे युवती असहमत हो गई, तब युवती को उसकी मां ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई इससे परेशान होकर युवती ने अपनी मां व राधेश्याम साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
वहीं मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद अपराध कायम किया गया है, जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।