महासमुंद जिले के बसना में पुलिस ने भारतीय दूरसंचार कार्यालय (BSNL) में चल रहे अवैध जुआ का भंडाफोड़ किया

Chhattisgarh Crimesमहासमुंद जिले के बसना में पुलिस ने भारतीय दूरसंचार कार्यालय (BSNL) में चल रहे अवैध जुआ का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भाजपा के एक पार्षद सहित कुल 4 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर बायपास के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापामार कार्रवाई की।

पार्षद समेत 4 जुआ खेलते गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान गुरुनानक वार्ड नंबर 8 के भाजपा पार्षद मो. मुजम्मिल (45), सुशील कुमार अग्रवाल (45), गुल्लू खान (29) और संजीत कुमार राज (43) को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से ताशपत्ती, चार मोबाइल फोन और 26 हजार 10 रुपए नकद जब्त किए हैं।

जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज

इस कार्रवाई के बाद पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाए जाने की भी चर्चा सामने आ रही है, जिसमें पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।

Exit mobile version