छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के मुंगेली में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसके मोबाइल को तालाब में फेंककर वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर बॉयफ्रेंड ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और प्लानिंग के तहत वारादात को अंजाम दिया। मामला फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड सेतगंगा की रहने वाली थी, जो 12-13 अप्रैल की दरम्यानी रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। सुबह तलाश करने पर वह घर पर नहीं मिली। परिजनों में थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई थी।

13 अप्रैल सुबह करीब 12 बजे गाड़ाघाट में पगडंडी रास्ते पर एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में स्वीकारा जुर्म

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही मुखबिर की सूचना के आधार पर लालाराम यादव (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला से उसका प्रेम संबंध था।

शादी का बना रही थी दबाव

वह शादी करने का दबाव बना रही थी, इसी बात से लालाराम परेशान था और उसने गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसने 12 अप्रैल को कॉल कर गर्लफ्रेंड को बुलाया। उसे बाइक पर बैठाकर गाड़ाघाट ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

बाद में मोबाइल फोन ग्राम छटन के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल, महिला का की-पैड मोबाइल और बाइक (CG-28 B-7299) जब्त कर ली है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version