दुर्ग में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला छीन ली और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए

Chhattisgarh Crimesदुर्ग में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला छीन ली और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। छीनी गई माला की कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 15 अप्रैल की सुबह करीब 5:45 बजे आजाद चौक निवासी अमित कुमार पटेल की दादी मुन्नी बाई पटेल अपने देवर के घर जा रही थी। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे।

उरला जाने का रास्ता पूछा

बदमाशों में से एक ने उरला जाने का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और अचानक उनके गले से सोने की माला छीन ली, जिसमें सोने की दो पत्ती और मेहंदी दाना जड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों भाग निकले।

तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही अमित कुमार पटेल ने अपने पड़ोसी के साथ मोहन नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version