
घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी मोनू ध्रुव (25) बुधवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सकरी थाना क्षेत्र के ललहीखार गया था। दोपहर में युवकों ने वहीं पर खाना बनाया। इस दौरान शराब पार्टी भी की।
शाम को खाना खाने के बाद सभी दोस्त सलमपुरी स्थित गोविंदा तालाब में बर्तन धोने पहुंचे। इसी दौरान मोनू नहाने के लिए तालाब में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोनू गहराई में समा गया, उसे डूबते हुए देखकर दोस्तों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया था।
गहराई अधिक होने के कारण दोस्त उसे ढूंढ नहीं पाए। घबराए दोस्तों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
रात तक युवक की तलाश करती रही एसडीआरएफ की टीम
सकरी पुलिस ने इस घटना की जानकारी युवक के परिजनों के साथ ही एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। रात तक युवक की तलाश की जाती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। गुरुवार की सुबह गोताखोरों की मदद से फिर से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा।
घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव ढूंढ निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्मट के लिए अस्पताल भिजवाय दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।