गौरगांँव में शहीद वीर नारायण सिंह जी का शहादत दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर।
ब्लॉक मुख्यालय राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम गौरगांँव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय अंबेडकरवादी युवा संगठन राजापड़ाव के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, शहीद वीर नारायण सिंह जी का शहादत दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित जनों ने पेन पुरखा एवं देश के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से सैकड़ों युवा और वरिष्ठ जनों ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज की।
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा “शहीद वीर नारायण सिंह जी ने न केवल आदिवासी समाज के लिए बल्कि पूरे देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अंग्रेजी हुकूमत के आगे घुटने न टेककर उन्होंने संघर्ष और त्याग की मिसाल पेश की। आज हमें उनके पदचिन्हों पर चलते हुए अपने जल–जंगल–जमीन की रक्षा करनी होगी। शिक्षा ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है, युवाओं को जागरूक व संगठित रहकर समाज और क्षेत्र की रक्षा करनी होगी।”

युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम ने युवाओं को एकजुट रहने और क्षेत्रीय चुनौतियों के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
गौरगांव के सरपंच चिमन नेताम ने कहा कि वीर नारायण सिंह जी का जीवन संघर्ष युवाओं को प्रेरणा देता है कि वे समाजहित में आगे आएं।कार्यक्रम का संचालन कमलेश नेताम ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ नागरिक इतवारी राम नेताम ने किया।इस अवसर पर युवा संगठन के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम परदे, कमलेश नेताम,हरीश नेताम, बंशीलाल मरकाम, भानु नेताम, हरचंद मंडावी,बीरबल नेताम, रेखू पद्माकर,रामेश्वर ध्रुव,कुलदीप मरकाम
तनुनेताम,दीपिका,टीनू ,उषा, ललिता,भुनेश्वरी,ललेशवरी,पिंकी,समिला,सीमा,उमेश्वरी,रामबाई,लक्ष्मी,कुमेश्वरी, मोनिका,मुनिया,रजुला,दुर्गेश्वरी,बीसो,प्रतिमा,सीमा नेताम,रिया नेताम,दिनेश मरकाम, दुर्गेश नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और युवा मौजूद रहे।