
बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीट वेव की स्थिति
रायपुर में सामान्य से कहीं ज्यादा गर्मी
राजधानी रायपुर में इस समय तापमान औसत से काफी ऊपर चल रहा है। अप्रैल महीने का सामान्य अधिकतम तापमान जहां करीब 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है, वहीं अभी पारा 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
यानी शहर में सामान्य से 4 से 5 डिग्री ज्यादा गर्मी पड़ रही है। यही वजह है कि दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं और लोगों को लगातार असहजता महसूस हो रही है।
रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहा तापमान
रायपुर के पुराने आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल में तापमान खतरनाक स्तर तक जा सकता है। शहर का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 30 अप्रैल 1942 को 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 1980 के बाद 28 अप्रैल 1999 को 45.4 डिग्री दर्ज हुआ था।
हाल के वर्षों में भी तापमान बार-बार 44 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार भी पारा 45 डिग्री के करीब जा सकता है।
अप्रैल का आखिरी हफ्ता क्यों सबसे खतरनाक होता है
मौसम के लंबे रिकॉर्ड यह बताते हैं कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर होती है। 25 से 30 अप्रैल के बीच ही ज्यादातर बार सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। अभी मौसम इसी दौर में प्रवेश कर रहा है, इसलिए आने वाले कुछ दिन और ज्यादा गर्म रहने की संभावना है।
बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बेहद जरूरी काम न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना अनिवार्य हो, तो स्कार्फ का उपयोग करें।