जगदलपुर में आज 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी

Chhattisgarh Crimesजगदलपुर में आज 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें 21 केंद्रों पर 5720 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने समय, सुरक्षा जांच, प्रवेश पत्र और ड्रेस कोड को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि परीक्षा सही तरीके से पूरा हो सके।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परिवहन विभाग के रिक्त पदों के लिए यह लिखित परीक्षा आयोजित की है। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक तय किया गया है। बस्तर जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अलग-अलग संख्या में परीक्षार्थियों को बिठाया जाएगा।

ये हैं प्रमुख केंद्र

प्रमुख केंद्रों में काकतीय पीजी कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय और महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 10:30 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री

सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों में मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। बिना वैध प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड जरूरी रहेगा। प्रवेश पत्र पर फोटो साफ नहीं होने पर दो पासपोर्ट फोटो साथ लाना होगा।

ये होगा ड्रेस कोड

ड्रेस कोड के तहत हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े और चप्पल पहनना अनिवार्य किया गया है। जूते, मोजे, बेल्ट, घड़ी और आभूषण प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा हॉल में केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Exit mobile version