धमतरी में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesधमतरी में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर नगरी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

नगरी थाना क्षेत्र की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बिड़गुड़ी, सिहावा निवासी पूनम प्रजापति ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने खुद को शादीशुदा बताकर इनकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी पूनम प्रजापति (36),निवासी बिड़गुड़ी, थाना सिहावा, जिला धमतरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version