छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को मार डाला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को मार डाला। आरोपी लड़की से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम सुखलाल (35) है, जो कि मजदूरी और खेती-किसानी करता है। वहीं मां का नाम सोमारी बाई (60) है, जो घर के मेन गेट सामने सो रही थी। इस दौरान मां का बेटे से विवाद हो गया और गुस्साए बेटे ने मां की हत्या कर दी।

दरअसल, गुरुवार शाम सुखलाल काम से घर लौटा। उसकी बुजुर्ग मां सोमारी बाई दरवाजे के सामने सो रही थी। सुखलाल बाइक अंदर खड़ी करना चाहता था, इसलिए उसने मां को उठने के लिए कहा। इस पर सोमारी बाई ने बाद में बाइक अंदर रखने की बात कही।

गुस्से में की पिटाई

इसी बात से बेटा नाराज हो गया और दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान सुखलाल ने दरवाजा बंद करने वाली लकड़ी से मां की पिटाई कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से वह घायल हो गई। इसके बाद वह अंदर चला गया। न ही उसने मां का इलाज कराया।

अगले दिन हुई मौत

शुक्रवार सुबह मां ने दम तोड़ दिया। मां की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

रोपी को जेल भेजा गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version