
मां ने मना किया तो मारडाला
बताया गया कि झाड़-फूंक के दौरान उसने अपने पिता को देवगुड़ी से रेत लाने के लिए भेजा। इसी बीच रात करीब 10 बजे उसकी मां आयते मरकाम ने उसे झाड़-फूंक करने से मना किया और इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर बुधराम मरकाम गुस्से में आ गया। उसने अपनी मां के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पास में रखे हंसिए से उसके सीने में वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से आयते मरकाम (53) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
वारदात की सूचना मिलते ही कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कोवा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने आरोप बुधराम मरकाम (34), निवासी ग्राम धनीकरका को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 25 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया है।