बालोद जिले के गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम सड़क हादसा हो गया

Chhattisgarh Crimesबालोद जिले के गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम सड़क हादसा हो गया। अरमरी कला और पिकरी पार के बीच शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार मेटाडोर (मजदा) ने बस से उतरे एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बच्चा बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी गुंडरदेही की ओर से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद उग्र हुए ग्रामीण

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत चक्का जाम कर दिया और सड़क पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

पुलिस मौके पर, स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया। ग्रामीण मेटाडोर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

Exit mobile version