
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी के 35 वर्षीय टामन गंजीर अपनी 12 साल की बेटी पल्लवी को नहर में तैरना सिखा रहे थे। तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बह गए।
इसी दौरान पीपरछेड़ी की एक और बच्ची दामिनी भी पानी में बहने लगी, जिसे वहां मौजूद लोगों ने समय रहते बचा लिया।
तांदुला और गंगरेल बांध का पानी कम कराया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से कम कराया गया, ताकि तलाश अभियान में मदद मिल सके।
पिता का शव बरामद, बेटी की तलाश जारी
कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर पिता यमन गंजीर का शव बरामद कर लिया है, जबकि बेटी पल्लवी की तलाश लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक टामन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और अपनी ससुराल आया हुआ था। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यमन वर्तमान में बालोद जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस में EMT के पद पर पदस्थ हैं। पहले पखांजूर क्षेत्र में लंबे समय तक एम्बुलेंस में सेवा दी। लेकिन जय अम्बे के बाद जीवीके कंपनी को एम्बुलेंस का टेंडर मिला तो यमन का पोस्टिंग बालोद मुख्यालय कर दिया गया। अभी एक महीने से नई कंपनी के कर्मचारी के रूप में सेवा दे रहे थे।