छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में बदलता दिख रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में बदलता दिख रहा है। 2021 में दोनों क्लास का रिजल्ट बहुत अच्छा था, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गिरावट आई। इसके बावजूद इस साल स्टूडेंट्स ने अच्छा परफॉर्म किया है। 10वीं में 4 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई, जबकि 12वीं में 2 स्टूडेंट्स टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

10वीं के रिजल्ट की बात करें तो 2021 में पासिंग परसेंटेज 100% था। इसके बाद 2022 में यह गिरकर 68.80% हो गया। 2023 में थोड़ा सुधार हुआ और 74.89% रहा, फिर 2024 में बढ़कर 76.86% तक पहुंच गया।2025 में दोबारा गिरकर 71.53% हो गया। इस साल 2026 में रिजल्ट और नीचे आकर 63.12% पर पहुंच गया। यानी 2021 के मुकाबले 10वीं का रिजल्ट करीब 36.88% कम हो गया है।

अब 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो 2021 में 98.73% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 2022 में यह घटकर 78.46% हो गया। इसके बाद 2023 में थोड़ा सुधार हुआ और 81.91% रहा, फिर 2024 में बढ़कर 83.40% तक पहुंच गया। 2025 में हल्की गिरावट के साथ 82.96% रहा, जबकि 2026 में यह फिर कम होकर 77.91% पर आ गया। यानी 2021 के मुकाबले 12वीं का रिजल्ट करीब 20.82% घट गया है

मैकेनिक की बेटी ने 12वीं में टॉप-5 में बनाई जगह

साल 2024 में 10वीं की परीक्षा में 97.17% अंक लाकर टॉप-10 में 10वां स्थान पाने वाली रिया साहू ने इस साल 12वीं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 97.60% अंक हासिल कर टॉप-5 में जगह बनाई और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया।

रिया साहू पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुम्हारी की छात्रा हैं। पिता मैकेनिक हैं और मां गृहिणी हैं। रिया ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। अब वह आगे JEE की तैयारी करना चाहती हैं।

वहीं, 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 सूची में शासकीय स्कूल कैंप-1 के अंशु गुप्ता ने भी 10वां स्थान हासिल किया है। उन्हें 96.40% अंक मिले हैं।

Exit mobile version