प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा

Chhattisgarh Crimesप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2 दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, यानी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा (40 से 50 किमी प्रति घंटा) चल सकती है और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3°C जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ।

Exit mobile version