अवैध रूप से भारत में रह रही उज्बेकिस्तान की दो युवतियों की हिरासत के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई

Chhattisgarh Crimesअवैध रूप से भारत में रह रही उज्बेकिस्तान की दो युवतियों की हिरासत के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। उन्हें जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। साथ ही याचिकाकर्ता को भी अपना जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में दो उज्बेकिस्तान की युवतियां अवैध रूप से रह रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने फरवरी 2026 में दोनों युवतियों को हिरासत में लिया था। चूंकि मामला विदेशी नागरिकों से जुड़ा था, इसलिए इसकी जांच आगे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को सौंप दी गई।

इस मामले में युवतियों ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवतियों को 14 जनवरी 2026 से लगातार हिरासत में रखा गया, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है।

Exit mobile version