
मृतक गणेशराम वर्मा (20), जो गोवर्धन वर्मा के पुत्र थे, ने अपने घर के कमरे में यह कदम उठाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गणेशराम किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की।
पुलिस जांच में जुटी
सुबह घटना की सूचना मिलते ही पिता गोवर्धन वर्मा ने पुलिस को सूचित किया। हथबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।