![]()
मकर राशि वालों को विदेश से ऑफर, ग्लोबल प्रोजेक्ट या मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ी पहचान मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को टीमवर्क से बड़े प्रोजेक्ट में सफलता, पदोन्नति और नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए कानूनी, प्रशासनिक और नेतृत्व से जुड़े कामों में उपलब्धि के योग हैं। वहीं सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक दबाव, लालच, गलत संगत, जिम्मेदारियों के बोझ और तनाव से बचना होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – एइट ऑफ वैंड्स आज जीवन में तेज प्रगति होने के शुभ योग हैं। दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी सभी रुकी योजनाएं अब अचानक रफ्तार पकड़ना शुरू करेंगी। घर का वातावरण आज बहुत उत्साहित और ऊर्जावान रहेगा। नई ऊर्जा के साथ आप अपनी हर बाधा पार करेंगे। भविष्य के लिए किए गए आपके फैसले बहुत सटीक होंगे।
करियर – मार्केटिंग सेक्टर में आज आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस में आपको नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नई नौकरी के लिए आपको तुरंत सकारात्मक फीडबैक मिल सकता है। अपनी स्किल्स से कार्यस्थल पर सबको प्रभावित करेंगे। लव – प्रेम में नया जोश और उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ मिलकर आज कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं। रिश्तों में स्पष्टता और गहरा रोमांस रहेगा। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पुराने मतभेद भुलाकर आज नई शुरुआत होगी। हेल्थ – शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए फल खाएं। भरपूर नींद लेना शारीरिक रिकवरी के लिए बहुत जरूरी है। नियमित योगाभ्यास करने से आप अच्छा महसूस करेंगे। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
वृष – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन मानसिक शांति और पूर्ण विश्राम का है। जीवन की भागदौड़ से थोड़ा रुकना आपके लिए जरूरी है। परिवार के साथ शांत समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी चिंताओं को छोड़कर आज खुद पर ध्यान दें। आंतरिक ऊर्जा को फिर से संचित करने का यह सही समय है। वातावरण में आज सुकून और गहरा ठहराव रहेगा।
करियर – नए काम शुरू करने से बचें। आर्किटेक्चर सेक्टर के लोग आज पुरानी प्लानिंग पर ही काम करें। मौजूदा स्थिति को गहराई से देखना जरूरी है। मैनेजमेंट के दबाव को कम करने के लिए थोड़ा ब्रेक लें। नई नौकरी से जुड़ा फैसला अभी कुछ समय के लिए टाल दें। लव – साथी के साथ किसी विवाद को सुलझाने के लिए धैर्य रखें। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस देंगे। कपल्स सुकून भरे पल बिताएंगे। सिंगल लोग आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत नहीं करेंगे। आपसी प्रेम बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। हेल्थ – सिरदर्द या मानसिक थकान होने पर आज काम से छुट्टी लें। सेहत को बेहतर बनाने के लिए योग का सहारा लें। मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाना आपके लिए लाभदायक होगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6
मिथुन – द स्टार आज मन में आत्मविश्वास और राहत रहेगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनना आज जरूरी है। परिवार में किसी बात से मन प्रसन्न रहेगा। हाउसवाइफ आज घर की सुरक्षा को लेकर चिंतित रह सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेना सही साबित होगा। सच्चाई तक पहुंचने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा। मन की मुराद पूरी हो सकती है।
करियर – क्रिएटिव सेक्टर में काम करने वाले लोग सफल होंगे। प्रोजेक्ट्स की अधूरी जानकारी आज आपके लिए परेशानी बन सकती है। मैनेजमेंट के साथ बातचीत में स्पष्टता रहेगी। नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले सभी कागज जरूर जांचें। सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है। लव – प्रेम में भावनाओं का उतार-चढ़ाव ज्यादा रहेगा। पार्टनर से कोई पुरानी बात अचानक सामने आ सकती है। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में बेवजह का संदेह पैदा हो सकता है। सिंगल लोग किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। आज खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा। हेल्थ – आज मेडिटेशन करना असरदार रहेगा। रात में बुरे सपने आने से नींद खराब हो सकती है। ताजी सब्जियों का सूप पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7
कर्क – टू ऑफ कप्स आज का दिन आपसी तालमेल और गहरे सहयोग का है। परिवार में सभी सदस्यों के बीच मधुर संबंध रहेंगे। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न और शांत रहेगा। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझेंगे। जीवन में संतुलन बना रहेगा। नए प्रॉपर्टी से जुड़े काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है।
करियर – प्रोफेशनल नेटवर्किंग और पार्टनरशिप के लिए दिन शानदार है। ऑफिस में टीमवर्क से बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मैनेजमेंट आपके और सहकर्मियों के बीच तालमेल की सराहना करेगा। बिजनेस में नए कांट्रैक्ट साइन करने के प्रबल योग हैं। बैंकिंग सेक्टर के लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। नई नौकरी के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। लव – प्रेम संबंधों में अटूट विश्वास और गहरा जुड़ाव रहेगा। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप वाले लोग विवाह का फैसला ले सकते हैं। आपको सहयोग और स्नेह मिलेगा। सिंगल लोग अपने सपनों के साथी से मिल सकते हैं। प्यार में आपसी समझ और सम्मान बना रहेगा। हेल्थ – शरीर को पर्याप्त हाइड्रेटेड रखें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए सुबह की सैर करें। आंखों की जलन के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें। लकी कलर – रोज पिंक, लकी नंबर – 3
सिंह – फाइव ऑफ पेंटाकल्स आज आप खुद को थोड़ा अकेला और असहाय महसूस कर सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण मन में बेचैनी रह सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने में कठिनाई होगी। कठिन समय में धैर्य बनाए रखना ही आपकी बड़ी जीत है। दूसरों की मदद लेने में संकोच न करें। आत्मविश्वास की कमी को खुद पर हावी न होने दें।
करियर – रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा निवेश करना जोखिम भरा होगा। ऑफिस में संसाधनों की कमी से आपके काम रुक सकते हैं। मैनेजमेंट से अपनी समस्याओं पर खुलकर बात जरूर करें। नई नौकरी के ऑफर उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेंगे। उपलब्धि के लिए आपको अभी थोड़ा और संघर्ष करना होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ धन को लेकर विवाद संभव है। लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर अनबन हो सकती है। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में विश्वास की कमी खलेगी। फ्रेंडशिप में किसी मित्र की कमी महसूस होगी। सिंगल लोग खुद को उदास महसूस कर सकते हैं। आज झुकना बेहतर रहेगा। हेल्थ – जोड़ों में दर्द या कैल्शियम की कमी परेशान कर सकती है। मेंटल हेल्थ के लिए शांत रहना जरूरी है। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना बेहतर रहेगा। पर्याप्त नींद लेने से शारीरिक थकान कम होगी। लकी कलर – ग्रास ग्रीन, लकी नंबर – 5
कन्या – द डेविल आज आप खुद को किसी नकारात्मक बंधन में पा सकते हैं। नकारात्मक विचारों का गहरा प्रभाव पड़ सकता है। परिवार में पैसों को लेकर खींचतान हो सकती है। किसी भी लोभ या लालच से दूर रहें। अपनी मर्यादाओं और सीमाओं का उल्लंघन न करें। आंतरिक शक्ति से ही आप इन बंधनों को तोड़ेंगे। सच्चाई स्वीकार करने से मन को शांति मिलेगी।
करियर – सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। ऑफिस में शॉर्टकट अपनाने की गलती न करें। मैनेजमेंट आपकी कार्यशैली पर कड़ी नजर रखेगा। किसी बड़े प्रलोभन के कारण आपकी साख गिर सकती है। उपलब्धि के लिए आपको आज बहुत मेहनत करनी होगी। नई नौकरी के लालच में मौजूदा कंपनी न छोड़ें। लव – प्रेम संबंधों में ईर्ष्या और असुरक्षा ज्यादा रहेगी। पार्टनर पर अपना नियंत्रण थोपने की कोशिश न करें। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में कड़वाहट आ सकती है। फ्रेंडशिप में गलत संगत के कारण सम्मान खो सकते हैं। सिंगल लोग किसी आकर्षक, लेकिन उलझाने वाले रिश्ते की ओर झुक सकते हैं। आपसी तालमेल के लिए अहंकार त्यागना होगा। हेल्थ – बदहजमी और लिवर से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। स्वस्थ रहने के लिए अपनी पुरानी बुरी आदतें छोड़ें। पैरों में भारीपन और नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। भरपूर नींद लेने से मानसिक उलझनें कम होंगी। लकी कलर – डार्क चॉकलेट, लकी नंबर – 8
तुला – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन टीमवर्क और आपसी सहयोग का है। परिवार के साथ मिलकर घर के नए प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे। आपकी कार्यकुशलता की घर में सराहना होगी। सामूहिक प्रयासों से कोई बड़ा अधूरा काम पूरा होगा। दूसरों की सलाह लेकर काम करना फलदायी रहेगा। घर का वातावरण रचनात्मक और सुखद रहेगा।
करियर – सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपको किसी खास काम के लिए चुना जाएगा। मैनेजमेंट आपकी मेहनत और बारीक काम की तारीफ करेगा। प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए दिन शानदार रहेगा। नई नौकरी के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। लव – प्रेम में अटूट समझ और गहरा विश्वास रहेगा। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की सुखद योजनाएं तैयार करेंगे। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। फ्रेंडशिप में किसी पुराने मित्र से बड़ा लाभ होगा। आपका रिश्ता अब बहुत परिपक्व हो जाएगा। हेल्थ – आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने पर आराम करें। रचनात्मक कामों में समय बिताना चाहिए। सादा और संतुलित आहार का सेवन करें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 4
वृश्चिक – टेन ऑफ वैंड्स आज आप ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ महसूस करेंगे। परिवार की अपेक्षाओं को पूरा करना थोड़ा कठिन होगा। अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना तनाव का कारण बनेगा। घर के माहौल में काम की अधिकता रहेगी। मन की शांति के लिए जिम्मेदारियां साझा करना सीखें। आज का दिन बहुत व्यस्त और थकाऊ रहेगा।
करियर – फाइनेंस सेक्टर में काम का भारी बोझ रहेगा। ऑफिस में डेडलाइन पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मैनेजमेंट आपकी कार्यक्षमता की परीक्षा ले सकता है। बहुत ज्यादा संघर्ष करना होगा। प्रोफेशनल लाइफ में आप थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। नई नौकरी की तलाश के लिए आज समय नहीं मिलेगा। लव – प्रेम में भावनात्मक बोझ ज्यादा महसूस होगा। पार्टनर की सभी जरूरतों को पूरा करना थकाऊ साबित होगा। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में संवाद की कमी रहेगी। सिंगल लोग खुद को बहुत थका हुआ पाएंगे। आज धैर्य रखना जरूरी है। हेल्थ – कंधे और पीठ के निचले हिस्से में दर्द संभव है। बढ़ते काम के दबाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भारी सामान न उठाएं। पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन करें। लकी कलर – रस्टी ऑरेंज, लकी नंबर – 9
धनु – एइट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन कड़ी मेहनत और कौशल विकास का है। आप अपने लक्ष्यों के प्रति बहुत समर्पित रहेंगे। परिवार में आपके अनुशासन की प्रशंसा होगी। घर का माहौल व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। बारीक काम पर ध्यान देना आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। आज आप अपनी कार्यक्षमता से सबको प्रभावित करेंगे।
करियर – एजुकेशन सेक्टर में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस में आप नए करिकुलम डेवलपमेंट पर ध्यान देंगे। मैनेजमेंट आपकी बारीकियों और मेहनत को सराहेगा। अपनी स्किल्स को निखारना होगा। प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए दिन श्रेष्ठ है। नई नौकरी के लिए अच्छे ऑफर मिलेंगे। लव – प्रेम संबंधों में अटूट समर्पण और विश्वास रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों को संवारने में मेहनत करेंगे। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में परिपक्वता आएगी। सिंगल लोग किसी मेहनती व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका रिश्ता अब मजबूत होगा। हेल्थ – मांसपेशियों की मजबूती के लिए नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। मेंटल हेल्थ के लिए आज अनुशासित दिनचर्या अपनाना जरूरी है। फिट रहने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 7
मकर – द वर्ल्ड आज का दिन आपके लिए पूर्णता और सफलता लाएगा। जीवन का एक लंबा चक्र आज सुखद समाप्त होगा। परिवार में खुशियों और नई उपलब्धियों का माहौल रहेगा। आपकी मेहनत अब दुनिया के सामने चमककर आएगी। घर का वातावरण सकारात्मक और प्रेरणादायक रहेगा। आप खुद को आज भाग्यशाली और संतुष्ट महसूस करेंगे।
करियर – एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। ऑफिस में आपके ग्लोबल प्रोजेक्ट्स को बड़ी पहचान मिलेगी। मैनेजमेंट आपकी दूरगामी सोच की खुलकर प्रशंसा करेगा। नई नौकरी के लिए विदेश से शानदार ऑफर मिल सकते हैं। आप अपनी योग्यता से करियर में नया मुकाम हासिल करेंगे। लव – प्रेम संबंधों में पूर्णता और मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ मिलकर आप दुनिया घूमने की योजना बनाएंगे। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वाले लोग विवाह का फैसला ले सकते हैं। फ्रेंडशिप में आपको सम्मान और सहयोग मिलेगा। सिंगल लोग अपने जीवन के सच्चे सोलमेट से मिल सकते हैं। हेल्थ – ताजे फलों का सेवन शरीर को ऊर्जा देगा। भरपूर नींद लेना रिकवरी के लिए जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से आप सक्रिय बने रहेंगे। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 1
कुंभ – टेन ऑफ कप्स आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आपकी पुरानी इच्छाएं अब पूरी होने के योग हैं। मन में सकारात्मक विचार और संतुष्टि बनी रहेगी। खुशियों का यह समय आपके लिए यादगार होगा।
करियर – बैंकिंग सेक्टर में आपको बड़ी उपलब्धि मिलेगी। ऑफिस में टीमवर्क से सभी बड़े प्रोजेक्ट्स सफल होंगे। मैनेजमेंट आपकी कार्यक्षमता की तारीफ करेगा। नई नौकरी के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए नए अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। लव – प्रेम संबंधों में मिठास और गहराई बनी रहेगी। पार्टनर के साथ मिलकर सुनहरे भविष्य की योजना बनाएंगे। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वाले लोग विवाह का फैसला ले सकते हैं। फ्रेंडशिप में सहयोग और स्नेह मिलेगा। सिंगल लोग किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकते हैं। हेल्थ – ऊर्जा का स्तर आज बढ़ा हुआ रहेगा। फिट रहने के लिए नियमित योग और प्राणायाम करें। ताजे फलों का सेवन शरीर को शक्ति देगा। लकी कलर – कोबाल्ट ब्लू, लकी नंबर – 2
मीन – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन बौद्धिक स्पष्टता और अनुशासन से भरा होगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले तर्कपूर्ण ढंग से लें। परिवार में आपकी न्यायप्रियता की सराहना होगी। घर का माहौल व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। सत्य और न्याय का मार्ग आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। आप अपनी बुद्धिमानी से पुरानी समस्याएं सुलझा लेंगे।
करियर – कानूनी और प्रशासनिक क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस में आपके स्पष्ट दृष्टिकोण की मैनेजमेंट प्रशंसा करेगा। नए प्रोजेक्ट्स के लिए नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलेगी। प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए अपनी कार्यशैली में और निखार लाएं। नई नौकरी के लिए सटीक अवसर मिलेंगे। लव – स्पष्ट संवाद और ईमानदारी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य के लिए गंभीर फैसले लेंगे। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में परिपक्वता और ठहराव रहेगा। फ्रेंडशिप में किसी अनुभवी मित्र की सलाह मिलेगी। सिंगल लोग किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। हेल्थ – ध्यान और प्राणायाम जरूर करें। नियमित योगाभ्यास करने से आप अच्छा महसूस करेंगे। डाइट में संतुलित आहार लेना जरूरी है। भरपूर नींद लेना आपकी शारीरिक रिकवरी तेज करेगा। लकी कलर – पिजन ग्रे, लकी नंबर – 4