छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर देखने को मिले। रायगढ़ और गरियाबंद जिले के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच जमकर ओले गिरे। गरियाबंद के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि नेशनल हाईवे 130C और खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, गर्मी का असर अब भी बरकरार है, 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Exit mobile version