छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदारों को धमकाते नजर आ रही हैं।

वीडियो में उन्होंने गुपचुप वाले से कहा कि अभी के अभी ठेला हटाओ, एक लगा दूंगी मैं, मेरा हाथ उठ जाएगा, 10 बार समझा चुकी हूं। इस वीडियो की लोगों ने खूब आलोचना भी की, हालांकि बीच सड़क ठेला लगाने पर कुछ लोग सपोर्ट में भी आए।

वायरल वीडियो को लेकर महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि वह बीच सड़क ठेला लगाता था, जिससे आवाजाही में परेशानी होती थी। बहुत बार कहने पर भी उसने ठेला किनारे नहीं किया। हो सकता है मेरे शब्द गलत हों, पर मेरे विचार गलत नहीं थे।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 3 महीने पुराना है। शहर के कुंआ चौक इलाके में लंबे समय से ठेले-खोमचे वाले सड़क के बीच तक दुकान लगाते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और कई बार ट्रैफिक भी डिस्टर्ब होता है। इसी को लेकर महापौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थीं और दुकानदारों को हटने के लिए कह रही थीं।

Exit mobile version