
पूरन मेश्राम/मैनपुर।राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण तथा सुगम,पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष भी सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पंकज मांझी ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के फिर से शुरू हो रहे सुशासन तिहार को ढकोसला बताया है और कहा है कि जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिलने वाला है, सिर्फ कागज में ही निराकृत किया जाता है जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है पिछले साल हुए सुशासन तिहार मे जनता को किसी भी प्रकार का लाभ नही मिला है पिछले वर्ष भी यह कार्यक्रम चलाया गया था जिसका निराकरण आज तक नहीं हुआ है सुशासन तिहार शिविर में लोग अपनी समस्या लेकर जाते हैं लेकिन समस्या का निराकरण हुआ या नहीं इसकी लिखित जानकारी जनता तक नहीं दी जाती है। पंकज मांझी ने आगे कहा कि विष्णुदेव सरकार के सुशासन त्यौहार पिछले साल फ्लाप साबित रहा है एवं इस वर्ष भी लोगो की दिलचस्पी सुशासन तिहार को लेकर दिखाई नही दे रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के लगभग ढाई साल के कार्यकाल से हताश और परेशान हो गई है किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाए, छात्र, युवा हर वर्ग हताशा और परेशान है, अपनी समस्याओं को लेकर दफ्तरों के चक्कर लगा रहे है और जिम्मेदार तिहार मना रहे है, भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सारी व्यवस्था चरमरा गई है, क्षेत्र में बिजली कटौती, लो वोल्टेज से जनता परेशान हो गए है मनरेगा योजना के तहत कार्य बंद पड़े हुए है ग्रामीणों और मजदूरों को रोजगार नही मिल रहा है प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पलायन करने मजबूर हो रहे हैं। श्री मांझी ने कहा कि सुशासन के नाम पर लोगो का सिर्फ ध्यान भटकाने का कार्य किया जा रहा है उन्होने सरकार से इस शिविर को बंद करने का अपील किये है