पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा

Chhattisgarh Crimesपश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है। रायपुर बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता सेलिब्रेट कर रहे हैं। ‘पाप अनाचार में, घोर अंधकार में, श्री राम जी की सेना चली’ गाना भी गाया।

बलरामपुर में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की निरंकुश सरकार से जनता को मुक्ति मिलेगी। असम में निश्चित रूप से भाजपा की वापसी हो रही है।

रायपुर में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और रायपुर मेयर मिनल चौबे ने कहा कि बंगाल में बीजेपी ने TMC को जड़ से उखाड़ फेंका है। सनातन की जीत हुई है। वहीं बिलासपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बंगाल और असम विजय पर बधाई देते हुए कहा कि, यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। ममता गई अब बंगाल में समता आई। अद्भूत असम के विकास के लिए हम फिर जुटेंगे।

Exit mobile version