कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा मैनपुर मे उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फुका

Chhattisgarh Crimes पूरन मेश्राम/गरियाबंद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 की भारी बढ़ोतरी के विरोध एवं महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर आज सोमवार शाम 5 बजे ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा रैली निकाल जोरदार प्रदर्शन किया गया और बस स्टैंड मैनपुर मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया इस दौरान कांग्रेस और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर झुमा झटकी हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है गैस सिलेंडर की कीमतों में यह अचानक और भारी वृद्धि आम लोगों के साथ-साथ होटल व्यवसायियों, ढाबा संचालकों और छोटे व्यापारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है सरकार ने बिना किसी पूर्व सूचना के रातों-रात दाम बढ़ाकर जनता को झटका दिया है उन्होंने आगे कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, बल्कि पिछले कुछ समय से लगातार कीमतों में वृद्धि की जा रही है, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव ने कहा महिला आरक्षण बिल के नाम पर भाजपा देश की जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण बिल के पक्ष मे रही है और 2023 मे महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है जिसे लागू किया जाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, शाहिद मेमन,पूरन मेश्राम,तनवीर राजपूत, डोमार साहू, पारेश्वर नेगी, टीकम कपिल, भुनेश्वर नेगी, नजीब बेग, नीरा कपिल, गीता ठाकुर, दुलेश्वरी नागेश, रेवन दीवान, डिलेश्वर ध्रुवा, घनश्याम यादव, ब्रम्हकुमार ध्रुव, लिलेश चक्रधारी, लिलेश यादव, दयाराम यादव, सुकराम यादव एवं बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी सुरक्षा बल तैनात किये गये थे।

Exit mobile version