सूरजपुर जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलसिवा पेट्रोल पंप के पास की है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार सूरजपुर से विश्रामपुर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक सूरजपुर की दिशा में आ रहा था। तिलसिवा पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक शिवम मिश्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शिवम सूरजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version