![]()
धनु राशि वालों के अटके काम अचानक रफ्तार पकड़ेंगे और लाभ के योग बनेंगे। मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मीन राशि वालों को करियर में सम्मान, सफलता और नई पहचान मिल सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन धैर्य, आकलन और सही समय का इंतजार करने का है। कामों की गति कुछ धीमी रह सकती है, जिससे थोड़ा असंतोष महसूस होगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। पुराने परिश्रम का फल मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। वित्तीय मामलों में सावधानी और बेहतर योजना बनाकर आगे बढ़ना जरूरी है। कोई पुराना निवेश लाभ देना शुरू कर सकता है। बड़े लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए काफी मददगार रहेगा।
करियर – कामकाज में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत होगी। जो लोग किसी खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें अब धीरे-धीरे नतीजे मिलने लगेंगे। वरिष्ठों द्वारा आपकी कार्यशैली की सराहना हो सकती है। अपने काम को बारीकी से परखने और उसमें सुधार करने की जरूरत है। आपकी मेहनत और अनुशासन आने वाले समय में बड़ी सफलता दिलाएंगे। लव – प्रेम संबंधों में कुछ अनबन हो सकती है। साथी के साथ थोड़ी दूरी या निराशा का भाव आ सकता है। यह समय अपनी भावनाओं को समझने और रिश्ते को सही दिशा देने का है। अविवाहितों का किसी पुराने परिचित के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। संबंधों में गहराई समय के साथ आएगी। धीरे-धीरे आपसी भरोसा और मजबूत होगा। हेल्थ – नींद और आराम पर विशेष ध्यान दें। हर्बल पेय के सेवन से राहत मिलेगी। पेट की तकलीफ से बचने के लिए भारी भोजन से परहेज करें। हल्की सैर और ध्यान मन को प्रसन्न रखेंगे। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5
वृष – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की परीक्षा ले सकता है। किसी खास मुद्दे पर विचारों में मतभेद की स्थिति बन सकती है। किसी करीबी की बात मन को दुखी कर सकती है, लेकिन यह समय आत्ममंथन करने का है। आर्थिक तौर पर सतर्क रहें और फिजूलखर्ची से बचें। घर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रह सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति में सुधार होगा। यह दिन समझाएगा कि कभी-कभी कष्ट भी आगे बढ़ने की सीख देते हैं।
करियर – कार्यक्षेत्र में कुछ निराशाजनक स्थितियां बन सकती हैं। सहकर्मियों के साथ विवाद संभव है, इसलिए व्यवहार में शालीनता बनाए रखें। जो लोग कॉर्पोरेट, मीडिया या शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। छोटे नुकसान या देरी से तनाव हो सकता है। जल्दबाजी करने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। लव – प्रेम जीवन में भावनात्मक असंतुलन महसूस हो सकता है। साथी के साथ बातचीत में नीरसता संभव है। पुरानी यादें मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन उन्हें पीछे छोड़ना ही बेहतर रहेगा। अविवाहितों को किसी पुराने संबंध से जुड़ी सूचना मिल सकती है। प्रेम में आज स्वाभिमान और सच्चाई बनाए रखना जरूरी है। हेल्थ – मानसिक थकान महसूस हो सकती है। प्राणायाम और योग मन को शांति देंगे। कैफीन या ज्यादा मीठे पेय से दूरी बनाएं। किसी पुराने दर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या उभर सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9
मिथुन – द चेरिअट आज का दिन संकल्प शक्ति, उन्नति और नियंत्रण का है। आप अपने लक्ष्यों की ओर पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवार में आपकी नेतृत्व क्षमता और फैसलों का सम्मान होगा। किसी पुरानी समस्या या उलझन का हल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यात्रा या जरूरी बैठकों से सुखद परिणाम मिलेंगे। अनुशासन और तालमेल से आप हर बाधा दूर कर सकते हैं।
करियर – कामकाज में आपकी निर्णय लेने की क्षमता मुख्य भूमिका निभाएगी। जो लोग सेल्स, मार्केटिंग या प्रेरक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट या लक्ष्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। यह समय अपनी योजनाओं पर पूरा नियंत्रण रखने और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। लव – प्रेम संबंधों में जोश और स्पष्टता रहेगी। साथी के साथ रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। आपसी मतभेद खत्म होंगे और संबंध संतुलित रहेंगे। अविवाहितों के लिए किसी ऊर्जावान व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। भावनाओं को मर्यादित रखते हुए सच्चाई से व्यक्त करना रिश्ते को गहरा बनाएगा। हेल्थ – शारीरिक श्रम के कारण थकान हो सकती है। कार्डियो एक्सरसाइज या योगासन से शरीर फुर्तीला रहेगा। पानी का सेवन बढ़ाएं और कैफीन का उपयोग कम करें। मानसिक बल ऊंचा रहने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 2
कर्क – द फूल आज का दिन नई शुरुआत, आजादी और अचानक मिलने वाले अवसरों से जुड़ा रहेगा। आप किसी नए अनुभव या सफर की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। परिवार में हल्का-फुल्का और खुशहाल माहौल रहेगा। किसी पुरानी चिंता से राहत मिलेगी और मन में नई ऊर्जा आएगी। आर्थिक तौर पर सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। यह दिन जीवन में रिस्क लेने से पहले समझदारी अपनाने का संदेश देता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज नए आइडिया और रचनात्मकता का प्रभाव रहेगा। जो लोग स्टार्टअप, क्रिएटिव क्षेत्र या स्वरोजगार से जुड़े हैं, उनके लिए अवसर मिल सकते हैं। काम में प्रयोगात्मक नजरिया रखें, लेकिन उतावलेपन से बचें। वरिष्ठ आपकी ऊर्जा की सराहना करेंगे, फिर भी स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। कोई नया सहयोग शुरू हो सकता है। लव – प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होगी। साथी के साथ सहज बातचीत से रिश्ता और प्यारा बनेगा। अविवाहितों के जीवन में किसी अनपेक्षित व्यक्ति के आने से नया अध्याय शुरू हो सकता है। यह दिन प्रेम में सरलता और स्वाभाविकता लाने का है। अगर रिश्ता नया है, तो उसे समय दें। दिल की बात सुनना फायदेमंद रहेगा। हेल्थ – आज आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। बाहर के खान-पान या अनियमित दिनचर्या से पेट की हल्की समस्या हो सकती है। ताजी हवा में टहलना और स्ट्रेचिंग आपके लिए लाभदायक रहेगा। ध्यान लगाने से मन एकाग्र होगा। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3
सिंह – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन मेल-मिलाप, खुशी और अच्छे समाचारों से भरा रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। किसी छोटी पार्टी, मुलाकात या गेट-टुगेदर की योजना बन सकती है। किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। वित्तीय मामलों में भी राहत मिलेगी और पुराने तनाव कम होंगे। यह दिन बताता है कि सही लोगों के साथ जुड़कर आप नई ऊर्जा और आत्मविश्वास हासिल करेंगे।
करियर – कामकाज में टीमवर्क से फायदा मिलेगा। जो लोग शिक्षा, मीडिया, इवेंट, कला या पब्लिक रिलेशन से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठ आपकी कार्यक्षमता और सकारात्मक व्यवहार से प्रभावित होंगे। किसी प्रोजेक्ट में सहयोगियों की मदद से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नए संपर्क आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकते हैं। लव – प्रेम संबंधों में रोमांच और अपनापन बढ़ेगा। साथी के साथ रिश्तों में नयापन और हंसी-मजाक रहेगा। अविवाहितों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन संभव है। यह समय अपनी भावनाओं को सहजता से जाहिर करने का है। फिर भी जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। प्रेम जीवन में सुंदर शुरुआत मन को खुश कर देगी। हेल्थ – दिनचर्या में नियम बनाए रखें और पर्याप्त पानी पिएं। यात्रा या बाहरी भोजन से पेट में परेशानी हो सकती है। हल्का व्यायाम और ध्यान मानसिक सुकून देंगे। सामाजिक मेलजोल से मन हल्का रहेगा। लकी कलर – सैफरन, लकी नंबर – 1
कन्या – सेवन ऑफ कप्स आज का दिन विकल्पों, कल्पनाओं और जरूरी फैसलों का रहेगा। आपके सामने कई मौके आएंगे, लेकिन सही चुनाव करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार में किसी बात पर वैचारिक मतभेद बन सकता है, लेकिन आपकी शांति स्थिति संभाल लेगी। वित्तीय तौर पर कोई प्रस्ताव आकर्षक लग सकता है, पर जल्दबाजी न करें। घर में भावनात्मक माहौल रहेगा। समझदारी से वास्तविकता को चुनना ही आज सबसे जरूरी है।
करियर – कार्यक्षेत्र में दुविधा की स्थिति बन सकती है। कई विकल्प या प्रोजेक्ट एक साथ सामने आ सकते हैं। क्रिएटिव, मार्केटिंग या मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। सहयोगियों से बात करते समय धैर्य रखें। आज का दिन विचारों को व्यवस्थित करके व्यावहारिक फैसले लेने का है। लव – प्रेम में भावनाएं तीव्र रहेंगी। पार्टनर के व्यवहार को लेकर मन में संदेह या भ्रम हो सकता है। यह समय आपसी बातचीत और ईमानदारी से स्थिति साफ करने का है। अविवाहितों के पास एक से अधिक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर आगे बढ़ें। रिश्तों में कल्पनाओं से ज्यादा सच्चाई को महत्व दें। हेल्थ – ध्यान और प्राणायाम से काफी शांति मिलेगी। शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसलिए पर्याप्त जल पिएं। भारी भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा। मानसिक संतुलन और आत्म-नियंत्रण बनाए रखें। लकी कलर – रोज पिंक, लकी नंबर – 6
तुला – नाइन ऑफ कप्स आज का दिन इच्छा पूर्ति, संतोष और भावनात्मक सुख का संकेत दे रहा है। लंबे समय से मन में चल रही कोई कामना पूरी होने की दिशा में बढ़ सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी खास बात से संतुष्टि मिलेगी। आर्थिक तौर पर भी राहत मिलने के योग हैं। कोई अवसर आपकी उम्मीद के अनुसार लाभ दे सकता है। फिर भी अति आत्मसंतुष्टि से बचें और विनम्र बने रहें।
करियर – कामकाज में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जो लोग सेवा, कला, मार्केटिंग, सलाहकार या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सराहना मिलेगी। कोई लक्ष्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वरिष्ठ आपकी क्षमता को पहचान सकते हैं। योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। लव – प्रेम जीवन में संतोष और मिठास रहेगी। साथी के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। कोई पुरानी शिकायत दूर हो सकती है। अविवाहितों को मनपसंद व्यक्ति से बात आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। रिश्तों में भावनात्मक गर्माहट और भरोसा बढ़ेगा। आज प्रेम में सरलता और सच्चाई लाभदायक रहेगी। हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में संयम रखें। मिठाई, तला भोजन या ज्यादा खाने से बचें। ध्यान और हल्की सैर मन को शांत रखेगी। पर्याप्त पानी पिएं और दिनचर्या संतुलित रखें। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5
वृश्चिक – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन स्थिरता, सुरक्षा और सावधानी का संकेत दे रहा है। आप अपने संसाधनों और भविष्य की योजनाओं को सुरक्षित रखने में व्यस्त रहेंगे। परिवार में धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। निवेश या संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला टल सकता है। घर में सुरक्षा का भाव बना रहेगा। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज की समझदारी अपनी मेहनत और पूंजी को संभालकर आगे बढ़ने में है।
करियर – कामकाज में सुरक्षा और स्थायित्व की भावना मुख्य रहेगी। बैंकिंग, फाइनेंस या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करने के मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन फैसला सोच-विचार के बाद ही लें। आपकी रणनीतिक सोच करियर को मजबूती देगी। लव – प्रेम में पजेसिव होने की भावना बढ़ सकती है। साथी पर हक जताने से बचें, वरना तनाव हो सकता है। अविवाहितों के मन में पुराने रिश्तों को लेकर उलझन रह सकती है। संबंधों को खुलापन दें, उन पर नियंत्रण न रखें। साथी के साथ साफ-सुथरी बातचीत रिश्ते को सरल बनाएगी। हेल्थ – कमर या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। काम के दबाव से तनाव या बीपी बढ़ सकता है। ध्यान और हल्की कसरत से मन शांत रहेगा। खाने में तैलीय चीजों का सेवन न करें। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6
धनु – एट ऑफ वांड्स आज का दिन रफ्तार और प्रगति का संकेत दे रहा है। कई अटके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे। परिवार में किसी शुभ सूचना से उत्साह का माहौल बनेगा। रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी और आप सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से अचानक लाभ होने के योग हैं। यह दिन सक्रियता और संवाद से भरा रहेगा, जिससे हर क्षेत्र में नया उत्साह आएगा।
करियर – कामकाज में नई स्फूर्ति आएगी। प्रोजेक्ट्स और डेडलाइन्स की गति तेज होगी। मीडिया, संचार या पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास उन्नति मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कौशल की तारीफ करेंगे। आपकी मेहनत का फल जल्द मिलेगा। यह दिन योजनाओं को अमल में लाने का है। लव – साथी के साथ संवाद और आपसी समझ में सुधार होगा। अविवाहितों को अचानक किसी नए रिश्ते की सौगात मिल सकती है। पुरानी दूरियां खत्म होंगी और संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रखने से रिश्ता मजबूत बनेगा। दिन रोमांस और सच्चे प्रेम के नाम रहेगा। हेल्थ – ज्यादा काम या सफर के कारण बदन दर्द हो सकता है। पानी खूब पिएं और स्क्रीन टाइम कम करें। योग या सुबह की सैर ताजगी देगी। शरीर को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
मकर – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन स्थायित्व, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का है। पारिवारिक जीवन में शांति और संतुलन बना रहेगा। घर के रख-रखाव में आपकी रुचि रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और पुराना निवेश लाभ दे सकता है। आप अपने करीबियों के लिए सहारा बनेंगे। यह दिन प्रेम, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर आया है। आपकी परिपक्वता सबका दिल जीत लेगी।
करियर – कामकाज में आपकी समझदारी और धैर्य की सराहना होगी। फाइनेंस, मैनेजमेंट या एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता और स्थायित्व मिलेगा। अधिकारी आपके प्रबंधन कौशल से प्रभावित होंगे। मेहनत के साथ व्यावहारिक सोच उन्नति का रास्ता खोलेगी। महिला सहकर्मी का साथ फायदेमंद हो सकता है। लव –प्रेम संबंधों में स्थिरता और स्नेह बढ़ेगा। साथी के साथ भावनात्मक गहराई और केयर का भाव रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। अविवाहितों को किसी जिम्मेदार व्यक्ति का साथ मिल सकता है। यह दिन प्रेम में सच्चाई और सुरक्षा का अनुभव कराएगा। हेल्थ – खान-पान पर नियंत्रण रखें और ताजे फलों को आहार में जोड़ें। त्वचा या हार्मोन से जुड़ी मामूली दिक्कत हो सकती है। मानसिक रूप से आप काफी शांत और सुखद महसूस करेंगे। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2
कुंभ – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन बौद्धिक क्षमता, स्पष्टता और संयम से भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपका फैसला निर्णायक साबित होगा। आप अपनी बातों और व्यवहार से सम्मान प्राप्त करेंगे। पुराने विवादों का समाधान आपकी तार्किक सोच से संभव होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी है। आप पूरे भरोसे के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे।
करियर – कामकाज में आपका नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता सबको प्रभावित करेगी। कानून, प्रशासन या संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। जटिल प्रोजेक्ट्स में आपकी रणनीति कारगर रहेगी। वरिष्ठ आपके अनुशासन और स्पष्ट दृष्टिकोण की सराहना करेंगे। लव – साथी के साथ सच्ची बातचीत करना जरूरी होगा। आप भावनाओं के बजाय हकीकत और स्थिरता को प्राथमिकता देंगे। अविवाहितों का झुकाव किसी बुद्धिमान और स्वतंत्र विचार वाले व्यक्ति की ओर हो सकता है। पुराने मतभेद शांति से सुलझेंगे। स्पष्टता आपके रिश्ते को नया आयाम देगी। हेल्थ – ज्यादा सोचने से सिरदर्द या आंखों में जलन हो सकती है। पर्याप्त नींद लें और मोबाइल-लैपटॉप का उपयोग सीमित करें। अनुशासित जीवनशैली अपनाने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। लकी कलर – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 4
मीन – सिक्स ऑफ वांड्स आज का दिन सफलता, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। परिवार में आपकी उपलब्धि से खुशी का माहौल बनेगा। किसी पुराने संघर्ष में आपको राहत या जीत का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आप अपने काम और फैसलों से दूसरों पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। यह दिन बताता है कि लगातार प्रयास आखिरकार सम्मान दिलाते हैं।
करियर – आईटी, ट्रैवल, कंसल्टेंसी, मैनेजमेंट या पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव या किसी काम में सराहना मिल सकती है। अधिकारी आपके शांत स्वभाव, धैर्य और प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। विदेशी सौदे या दूरस्थ संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। सफलता धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से आपके पास आएगी। लव – प्रेम जीवन में समझदारी और संतुलन की वापसी होगी। साथी के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और संवाद स्पष्ट होगा। अविवाहितों के जीवन में कोई पुराना संबंध फिर से दस्तक दे सकता है, लेकिन इस बार भावनाएं अधिक स्थिर रहेंगी। प्रेम में आत्मसंयम रिश्ते को नई मजबूती देगा। हेल्थ – योग और ध्यान मन को शांत रखेंगे। सफर या ज्यादा काम की वजह से शारीरिक थकान संभव है, इसलिए आराम करें। धीरे-धीरे शरीर और मन में नई ऊर्जा लौटेगी। आत्मविश्वास बढ़ने से स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर रहेगा। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7