भाजपा विधायक राजेश मुणत सरोना में बन रहे अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे

Chhattisgarh Crimesभाजपा विधायक राजेश मुणत सरोना में बन रहे अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान वे अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आए, सरोना में बन रहे 100 बेड अस्पताल और नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों और एजेंसियों को फटकार लगाई।

सरोना में करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अस्पताल के निरीक्षण के दौरान फाउंडेशन वर्क में गुणवत्ता को लेकर खामियां दिखीं। मूणत ने निर्माण एजेंसी को चेतावनी देते हुए कहा कि तकनीकी मानकों से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई तय मानी जाए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने curing, बेस स्ट्रक्चर और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर ही जवाब मांगा कि मॉनिटरिंग के बावजूद कमियां कैसे रह गईं।

नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 में एजेंसी पर नाराजगी

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के पास बन रहे नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 का निरीक्षण करते वक्त प्रोजेक्ट में निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उन्होंने नाराजगी जताई। मूणत ने अधिकारियों से कहा कि अगर गुणवत्ता के साथ काम पूरा नहीं कर सकते तो काम छोड़ दे।

Exit mobile version