
यह जानकारी तब सामने आई जब ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। ग्रामीणों ने पेड़ से लटके शव को देखकर तत्काल जनकपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जनकपुर थाना प्रभारी कमलेश देवांगन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव पुराना होने के कारण महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस अब महिला की शिनाख्त करने में जुटी है।
महिला की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी भेजी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।