
शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 8:45 से 9 बजे के बीच की है। जवान ने कोतवाली थाना के गेट के सामने अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जवान ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनते ही इलाके में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां जवान खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास में उनकी सर्विस राइफल पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
बीजापुर का रहने वाला है जवान
मृतक जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है। जवान मूल रूप से बीजापुर के आवापल्ली थानाक्षेत्र के मुर्दोंडा का रहने वाला है। वो रक्षित केंद्र में आरक्षक के पद पर पोस्टेड है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी (शवगृह) भेज दिया है।
बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।