बिलासपुर में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति पर नुकीली वस्तु से हमला किया गया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति पर नुकीली वस्तु से हमला किया गया। यह घटना न्यू लोको पायलट कॉलोनी सिरगिट्टी में बीती रात हुई। आरोपी मौके से फरार हो गया था।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तारबाहर, सिरगिट्टी थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आरोपी का पीछा किया। भागने के प्रयास में उसके पैर और घुटने में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उसे व्हीलचेयर पर अस्पताल पहुंचाया।

तोरवा थाने में बापू नगर निवासी अमन चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि न्यू लोको पायलट कॉलोनी, नयापारा सिरगिट्टी निवासी प्रियांशु बक्सेल (25) ने मंगलवार रात 10 बजे उनसे शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर प्रियांशु ने धारदार वस्तु से हमला कर मारपीट की और फरार हो गया।

भागते हुए गिरा आरोपी लगी चोट

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और इसी दौरान गिरने से उसके पैर व घुटने में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि प्रियांशु बक्सेल के खिलाफ तारबाहर क्षेत्र में शेख समीर पर हमला कर फरार होने की भी रिपोर्ट दर्ज है।

आरोपी पर पहले से मारपीट का ममला दर्ज है

इसके अलावा, आरोपी के खिलाफ अपने जीजा के साथ मारपीट करने के आरोप में तारबाहर और सिरगिट्टी थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस इन सभी मामलों में आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Exit mobile version