रायपुर में सामने आए CSMCL ओवर टाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CDL के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) एन. उदय राव को गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में सामने आए CSMCL ओवर टाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CDL के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) एन. उदय राव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में पहले से गिरफ्तार सात आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद विशेष न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।जांच एजेंसियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में मैनपावर सप्लाई का काम रिकॉर्ड में ए-टू-जेड इन्फ्रासर्विसेस लिमिटेड के नाम पर दर्ज था, लेकिन वास्तविक संचालन एन. उदय राव द्वारा किया जा रहा था। जांच में यह सामने आया है कि वह फील्ड मैनेजमेंट, बिलिंग समन्वय, कर्मचारियों की व्यवस्था और भुगतान संबंधी काम CDL से जुड़ी कंपनी एनकेजेए की ओर से देखता था।

182.98 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया

EOW-ACB के अनुसार, वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवर टाइम, बोनस और अतिरिक्त चार दिनों के कार्य भुगतान के नाम पर मैनपावर एजेंसियों को करीब 182.98 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया गया।

Exit mobile version