
जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल बंजारे (50) अपने परिवार और साथियों के साथ कार में किसी काम से अंबिकापुर गए थे। कार में उनकी पत्नी ललिता बंजारे (45), अंजली बंजारे (22), भास्कर बंजारे (12) और बसंत गबेल (45) भी सवार थे।
रात करीब 3 बजे सभी लोग वापस अपने गांव कर्रापाली लौट रहे थे। इसी दौरान खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कन्हैया लाल बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलो को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करते हुए घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घायलो के हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंची है।