क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पिछले लगभग एक महीने से पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। वहीं, दूसरे पेट्रोल पंप पर भी केवल 50 और 100 रुपये का ही पेट्रोल सीमित मात्रा में दिया जा रहा है। इस कमी के कारण लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
अवैध तरीके से पेट्रोल लाकर ऊंचे दामों पर बेच रहे
ग्रामीणों का आरोप है कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत अधिक होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में इसकी कालाबाजारी बढ़ गई है। कुछ लोग अवैध तरीके से पेट्रोल लाकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। केल्हारी की एसडीएम इंद्रा मिश्रा ने खाद्य विभाग को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।