
स्थिति को देखते हुए गुरुवार को रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी तरह की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराकर अतिरिक्त ईंधन न खरीदें।
कलेक्टर ने सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डिपो से 24 घंटे पेट्रोल सप्लाई करने के निर्देश दिए हैं। पहले टैंकरों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ही एंट्री मिलती थी, लेकिन अब लगातार सप्लाई जारी रखने का फैसला लिया गया है ताकि पंपों पर दबाव कम हो सके।
दूसरी ओर कई लोगों का कहना है कि शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिल रहा है, इसलिए वे लाइन में लगने को मजबूर हैं।