बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य में वन विभाग ने अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य में वन विभाग ने अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, उप निदेशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा के निर्देश पर सेमरसोत अभ्यारण्य के गेम रेंज बलरामपुर में वन विभाग की टीम एंटी स्नेयर वॉक पर निकली थी।

वन विभाग की टीम ने पकड़ा

इसी दौरान कण्डा जंगल के कक्ष क्रमांक आरएफ-497 में टीम ने दो लोगों को अवैध शिकार करते हुए पकड़ा। अभियान का नेतृत्व गेम रेंजर बलरामपुर जगत राम मराबी कर रहे थे। वहीं, अधीक्षक सेमरसोत बीएस भगत के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

बाज और सांप का मांस बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुकस और संजय, दोनों निवासी कण्डा के रूप में हुई है।

वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से विलुप्त प्रजाति के पक्षी बाज का मांस, जंगली सांप का मांस, टांगी, गुलेल, ब्लेड और गोटी सहित अन्य सामान जब्त किया है।

वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वन विभाग ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में उपवनक्षेत्रपाल शिवप्रसाद, वनरक्षक अमृतलाल पैकरा, सुरेंद्र कुमार, समलु राम एक्का, देवदत्त राम और अजीत कुजूर सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

Exit mobile version