
यह कार्रवाई कांकेर पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
सघन सर्च ऑपरेशन में मिला भारी मात्रा में नक्सली डंप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह बरामदगी 1 अप्रैल से 14 मई तक चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।
बरामद हथियारों में एक 7.62 एसएलआर राइफल, एक 5.56 इंसास राइफल, पांच थ्री-नॉट-थ्री राइफल, 11 सिंगल शॉट देसी मेड गन, आठ बीजीएल लॉन्चर, पांच भरमार बंदूक, 15 सिंगल शॉट 12 बोर बंदूक, दो देसी कट्टा, एक 315 बोर बंदूक और एक 7.65 एमएम पिस्टल शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, 10 कुकर बम, एक तीर बम, 13 मैगजीन, 469 कारतूस, 34 बीजीएल सेल, 46 किलो बारूद, चार वॉकी-टॉकी और एक छोटा गैस वेल्डिंग मशीन भी मौके से बरामद किया गया।
कांकेर पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।