जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न रेत घाटों पर अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत केवा, भादा और नवापारा घाटों पर जांच की गई। अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जांजगीर पुलिस लाइन में रखा गया है।

कार्रवाई में बाधा डालने वालों पर BNS के तहत कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप मेंगाड़ी के ड्राइवर जोहन कुमार और संतोष मिरी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा:जिला प्रशासन

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों को खनिज संपदा के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version