
हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेका एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मृतक की पहचान कुबेर चंद्र साहू के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने की है।
रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट परिसर के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर सुधार कार्य चल रहा था। इस काम को संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू कर रहा था। काम के दौरान उसने सेफ्टी किट नहीं पहनी हुई थी।
अधिकारियों को जानकारी दी, मामलें में जांच की जा रही: एयरपोर्ट प्रबंधन
एयरपोर्ट प्रबंधन के मीडिया प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण कर्मी को चक्कर और बेहोशी महसूस हुई थी, जिसके चलते हादसा हुआ। घटना की जानकारी पुलिस और संबंधित प्राधिकरणों को दे दी गई है तथा नियमानुसार जांच की जा रही है।