
कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि नहर किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली।मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया गया।
2 दिन पहले बिलासपुर जाने निकला था
मृतक लक्ष्मी नारायण ओगरे की मां मौके पर पहुंचीं और पुलिस को बताया कि लक्ष्मी नारायण दो दिन पहले बिलासपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक के दो बच्चे हैं और वह रोजी-मजदूरी का काम करता था।
अत्यधिक गर्मी या शराब के सेवन से मौत की आशंका
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आशंका है कि अत्यधिक गर्मी या शराब के सेवन से उसकी मौत हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।