बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के दलधोवा घाट पर 24 मई की सुबह 5 बजे के करीब एक सड़क हादसा हुआ

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के दलधोवा घाट पर 24 मई की सुबह 5 बजे के करीब एक सड़क हादसा हुआ। गिट्टी से लदी एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर लगभग 30 से 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में हाईवा का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल ड्राइवर को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

हाईवा पेड़ को तोड़ते हुए खाई में गिरी

घायल ड्राइवर की पहचान मोहम्मद असलम (40) के रूप में हुई है, जो ग्राम त्रिकुंडा का निवासी है। यह दुर्घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दलधोवा घाट में हुई। बताया जा रहा है कि हाईवा पेड़ को तोड़ते हुए खाई में गिरी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version