छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। इसका असर सब्जियों की ट्रांसपोर्टिंग से लेकर रोजमर्रा के समानों पर पड़ रहा है। इस माह चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई हैै और रायगढ़ में पेट्रोल 109.03 रुपये व डीजल 102.29 रुपये तक पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पहले किल्लत की अफवाह को लेकर लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों में लगने लगी थी। इसी बीच पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई और पेट्रोल 101.42 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 104.53 रुपए हो गया है।

वहीं डीजल 94.36 रुपए से 97.52 रुपए प्रति लीटर हो हुआ। इसके बाद दूसरी बार पेट्रोल में 90 और डीजल में 95 पैसे की बढ़ोतरी हुई। जिससे बढ़कर पेट्रोल 105.43 रुपए व डीजल 98.47 रुपए हुआ।

इसके बाद फिर से इनके दामों में बढ़ोतरी हुई और पेट्रोल 106.32 व डीजल 99.43 रुपए हो गया। वहीं आज चैथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है।जिससे पेट्रोल 109.03 रुपये व डीजल 102.29 रुपये हो गया है। अब इसका सीधा असर लोगों के पर पड़ने लगा है। रोजमर्रा के साथ ही कई तरह से महंगाई बढ़ने लगी है।

सब्जी में 1 रुपये KG भाड़ा बढ़ गया सब्जी व्यवसायी मिथुन अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सब्जी में भी इसका असर देखा गया है। दूर-दराज से आने वाली सब्जियों को लेकर ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा बढ़ा दिया गया।

ऐसे में सब्जी पर भी 1 रुपये KG के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह 1-2 दिन पहले हुआ और फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए।

भाड़ा बढ़ाने की करेंगे चर्चा जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेयी ने बताया कि पेट्रोल के दाम सौ रुपये से अधिक हो चुके हैं। इससे हर कोई परेशान है।

ऑटो में 1 लीटर पेट्रोल में 20 रुपये का ऑयल भी डलवाना पड़ता है। ऐसे में ऑटो का भाड़ा भी बढ़ाने के लिए चर्चा किया जा सकता है। हांलाकि अभी ऑटो का किराया नहीं बढ़ाया गया है।

Exit mobile version