
खनि निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने सरखोर तहसील के लवन स्थित शिवनाथ नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एक ट्रैक्टर (ट्राली सहित) क्रमांक CG22 G 9371 और एक ट्राली क्रमांक CG22 AB 9957 को अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पाया गया।
बिना अनुमति रेत उत्खनन पर दो वाहन जब्त
जांच में पता चला कि रेत उत्खनन करने वालों के पास खनन या परिवहन की कोई वैध अनुमति नहीं थी। इसके बाद विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इन पर नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई भी की गई है। जब्त वाहन सुरक्षित रखने के लिए लवन थाना में जमा कर दिए गए हैं।
भविष्य में अवैध खनन रोकने के लिए नदी तक जाने वाले रास्ते को जेसीबी से पूरी तरह बंद कर दिया गया है।