
बर्ड वॉचिंग के दौरान वन्य जीवों के शव दिखे
जानकारी के मुताबिक, वन्यजीव और प्रकृति प्रेमी मुकेश वर्मा रविवार दोपहर बर्ड वॉचिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए दल्लीखोली जंगल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें सबसे पहले एक ग्रेटर रैकेट-टेल्ड ड्रोंगो मृत अवस्था में मिला।
आसपास तलाश करने पर जलस्रोत के पास कई अन्य पक्षियों और जंगली जीवों के शव पड़े दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
ये दुर्लभ जीव मृत मिले
वायरल वीडियो में नर मोर, मादा मोर, तीन एशियन पाम सिवेट समेत कई दुर्लभ पक्षियों के शव दिखाई दे रहे हैं। मृत पक्षियों में रुफस ट्रीपाई, ओरिएंटल मैगपाई रॉबिन और जंगल आउलेट जैसी प्रजातियां भी शामिल हैं। एक ही स्थान पर इतने वन्यजीवों की मौत ने मामले को बेहद गंभीर बना दिया है।
- ग्रेटर रैकेट-टेल्ड ड्रोंगो – 1
- मोर 1
- मोरनी – 2
- एशियन पाम सिवेट (कबरबिज्जू) – 3
- रुफस ट्रीपाई – 1
- ओरिएंटल मैगपाई रॉबिन – 1
- जंगल आउलेट – 1
- अन्य पक्षी – कुछ संख्या में