चिरमिरी में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। श्रीराम कथा आयोजन समिति और सनातन समाज से जुड़े लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर महंत के बयान पर नाराजगी जताई

Chhattisgarh Crimesचिरमिरी में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। श्रीराम कथा आयोजन समिति और सनातन समाज से जुड़े लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर महंत के बयान पर नाराजगी जताई। यह विरोध जगतगुरु रामभद्राचार्य को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जगतगुरु रामभद्राचार्य को लेकर दिया गया बयान सनातन समाज का अपमान है। विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए पोस्टरों में चरणदास महंत को रावण के रूप में दर्शाया गया, जिससे माहौल गरमा गया।

चिरमिरी महापौर रामनरेश राय भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर चरणदास महंत से सार्वजनिक माफी की मांग की।

धार्मिक संतों के अपमान पर जताई आपत्ति

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक संतों और सनातन आस्था के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

मनेंद्रगढ़ दौरे के दौरान दिया था बयान

बता दें कि मनेंद्रगढ़ दौरे के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से पूछा गया था कि क्या वे जगतगुरु रामभद्राचार्य से मिलने या उनकी कथा सुनने जाएंगे, तब उन्होंने कहा था कि वे उन्हें न जगतगुरु मानते हैं और न गांव का गुरु।

महंत ने यह भी कहा था कि रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक हैं और भाजपा का प्रचार करने आए हैं। इस बयान के बाद से लोगों में लगातार नाराजगी देखी जा रही है।

Exit mobile version