छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम बदल गया

Chhattisgarh Crimesरायपुर: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह अंबिकापुर और सूरजपुर जिले में जमकर बारिश हुई, जिससे यहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। आज से अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने रायपुर में धूलभरी आंधी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कुछ इलाकों में लू चली है। 45.5°C तापमान के साथ दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इससे पहले गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरे और जमकर बारिश भी हुई। बालोद में लगातार चमगादड़ों की मौत के बाद पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया।

Exit mobile version