कोरिया जिले में ज्वेलरी दुकान से सोने और चांदी के ज्वेलरी की चोरी मामले में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकोरिया जिले में ज्वेलरी दुकान से सोने और चांदी के ज्वेलरी की चोरी मामले में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने ज्वेलर्स दुकान पहुंचे थे। उनके जाने के बाद सोने-चांदी की ज्वेलरी कम मिली तो ज्वेलरी दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर के डबरीपारा में संचालित अंकित ज्वेलर्स में 28 मई को करीब 4.30 बजे महिला और युवती सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने पहुंचे थे। उन्हें दुकान संचालक आयुष सोनी ने ज्वेलरी दिखाई।

उन्होंने सोने की नाक की दो कील और चांदी की चैन कीमत 10930 रुपए का खरीदा। दोनों ने 6300 रुपए कैश जमा किया और 4630 रुपए के उधार का बिल बनवाया। उन्होंने जयप्रकाश यादव केनापारा बैकुंठपुर के नाम का बिल बनवाया और चले गए।

दोनों के चले जाने के बाद ज्वेलरी दुकान संचालक ने सोने-चांदी के ज्वेलरी की गिनती की। गिनती में एक चांदी की चेन, सोने की बाली एक जोड़ी और 2 सोने की कील कम मिली। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि महिला और उसकी बेटी ज्वेलरी लेकर चले गए हैं।

दोनों मां-बेटी गिरफ्तार

सूचना पर एएसपी डॉ. सुरेशा चौबे के साथ बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस जांच में पता चला कि दुकान में चोरी करने वाले केनापारा निवासी जयप्रकाश सूर्यवंशी की पत्नी सुनीता सोनवानी (35) और बेटी खुशबू सोनवानी (19) थी।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की ज्वेलरी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।

Exit mobile version