
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इनमें मारपीट के मामले में पिछले 8 महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
अभियान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें थाना तेलीबांधा और पुलिस लाइन के 80 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल रहे।
पुलिस टीमों ने कॉलोनियों में घर-घर जाकर किरायेदारों और बाहरी लोगों का सत्यापन किया। जांच के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और ऐसे किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों की जानकारी भी जुटाई गई। संदिग्ध पाए गए सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
‘समाधान’ मोबाइल ऐप की दी जानकारी
अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को ‘समाधान’ मोबाइल ऐप की जानकारी दी और सभी किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की।
पुलिस ने नागरिकों से यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।