बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में गागर नदी पुल के 50 मीटर नीचे शनिवार सुबह 22 साल का युवक डूब गया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में गागर नदी पुल के 50 मीटर नीचे शनिवार सुबह 22 साल का युवक डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डकवा में शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे लगभग 10 युवक गागर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान बरियों उरांव पारा निवासी फुलसाय लकड़ा नदी के गहरे हिस्से में चला गया और पानी में डूब गया।

साथी बचाने में नाकाम

उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नदी में पानी की अधिक गहराई के कारण युवक का पता लगाने में शुरुआती कठिनाई हुई। युवक की तलाश के लिए बलरामपुर से गोताखोरों की एक टीम बुलाई गई।

दिनभर चला सर्च अभियान

गोताखोरों की टीम ने पूरे दिन नदी में सघन सर्च अभियान चलाया। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस और गोताखोरों द्वारा लगातार खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Exit mobile version